TEXT

[हरियाण(Haryana) के शिक्षा मंत्री]
कार्यालय में

[हरियाणा(Haryana) भाजपा अध्यक्ष]
कार्यालय में

[भाजपा नेता हरियाणा(Haryana)
विधान पार्टी]
कार्यालय में


फोटो संग्रह

सभी कार्यकर्ताओ एवं वोटर भाइयो और बहनों का १३ अक्टूबर, २००९ के चुनाव में प्यार, सहयोग एवं भारी समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!!




प्रोफ़ेसर रामबिलास शर्मा के बारे में

प्रोफ़ेसर रामबिलास शर्मा(Prof. Rambilas Sharma) का जन्म महेंद्रगढ़(Mahendergarh) जिले के निकटवर्ती गाँव राठीवास में एक गरीब किसान पंडित दयाराम शर्मा के घर सन 1949 में हुआ. गरीब परिवार में जन्म लेने और आर्थिक आभाव के होते हुए भी उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की, जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि थी.

प्रो. रामबिलास शर्मा(Prof. Rambilas Sharma) जी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गाँव में ही पूरी की. उनके बारे में एक रोचक तथ्य यह है की कक्षा तीसरी तक उन्होंने ने रेलगाडी नहीं देखि थी जब पहली बार उन्होंने रेलगाडी को देखा तो यह सोच कर भाग खड़े हुए की ये अद्भुत सी दिखने वाली चीज़ क्या है. उन्होंने अपनी इंटर निकटवर्ती प्रान्त माधोपुर से पूरी की. तदओप्रांत वे अपने बी.ए. की पढाई पूरी करने के लिए महेंद्रगढ़(Mahendergarh) कॉलेज गए, कॉलेज टाइम में वे राष्ट्रीय सवंसेवक संघ के संपर्क में आये और उसकी विचारधारा से परभावित होकर उनके प्रचारक के रूप में काम किया.

उन्होंने हरियाणा(Haryana) प्रान्त में होने वाले सभी आन्दोलनों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया. महेंद्रगढ़(Mahendergarh) जिले में होने वाले मुलिया बावरिया आन्दोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. सन् 1976 में हुए बहुचर्चित जयप्रकाश आन्दोलन के दोरान वो डॉ. मंगल सेन जी के संपर्क में आये. प्रो. रामबिलास शर्मा(Prof. Rambilas Sharma) के व्यक्तितव से प्रभावित होकर डॉ. मंगल सेन जी ने उनसे अध्यापन कार्ये छुड़वाया. प्रो.रामबिलास शर्मा(Prof. Rambilas Sharma) जन संघ के कुरुक्षेत्र जिले के संगठन महामंत्री बने. आन्दोलनों के दोरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा. आपातकाल के समय आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के कारण उन्हें गया(बिहार) जेल में डाल दिया गया. वहां पर उन्हें अमान्विये यातना झेलनी पड़ी.




उपलब्धियां

हरियाणा(Haryana) विधानसभा के महेंद्रगढ़(Mahendergarh) सीट से उम्मीदवार रहे
महेंद्रगढ़(Mahendergarh) (1982, 1987, 1991,1996 में) सीट चार बार लगातार विधायक चुने गए.
हरियाणा(Haryana) के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी रहे.
हरियाणा(Haryana) राज्य के पूर्व सार्वेजनिक स्वास्थ्य मंत्री( 1987-1991 तक) भी रहे.